कैबिनेट मंत्री बनने पर जगत सिंह नेगी को दी बधाई

मोहिंद्र नेगी-रिकांगपिओ
विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी का प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर किन्नौर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश नेगी, महासचिव देवेंद्र वर्मा ने समस्त कर्मचारियों की ओर से नेगी को बधाई दी है। ओपी नेगी ने कहा कि जिला के इतिहास में रविवार को एक ऐतिहासिक दिन देखने को मौका मिला है।

नेगी ने कहा कि जिला किन्नौर में पूर्व की भांति जगत सिंह नेगी के मार्ग दर्शन व उन के कुशल नेतृत्व में जिला किन्नौर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। नेगी ने कहा कि पूर्व के सरकार के समय जिला के विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि मंत्री जिला के विभिन्न विभागों में हुई गड़बडिय़ों का गहन जांच कर दोषियों को सख्त सज़ा दिला कर किन्नौर की जनता में संदेश देंगे कि किन्नौर में भ्रष्टाचार की कोई जगह नही है। नेगी ने समस्त जनता का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन देखने का सुअवसर दिया। (एचडीएम)