नए साल में क्राइम रेट कम करने पर फोकस, संजय कुंडू बोले, 2022 में NDPS, महिला एवं बाल अपराध में आई कमी
डीजीपी संजय कुंडू बोले 2022 में एनडीपीएस, महिला एवं बाल अपराध में आई कमी
प्रदेश में पिछले साल 19053 मामले दर्ज
स्टाफ रिपोर्टर—शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में एनडीपीएस, महिला एवं बाल के मामले कम दर्ज किए गए हैं। डीजीपी संजय कुंडू एनडीपीएस और महिला एवं बाल अपराध को कम करने के लिए हर सप्ताह सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों के एसपी और कमांडेट सहित पुलिस अधिकारियों को बैठक ले रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं एवं बाल अपराध और नशा माफिया के खिलाफ छेड़ी गई हिमाचल पुलिस की मुहिम रंग लाई है, जिसके फल स्वरूप में 2022 में पिछले वर्ष के मुकाबले एनडीपीएस और महिला एवं बाल अपराध के मामले कम दर्ज किए गए हैं। हलांकि हिमाचल प्रदेश में ओवर आल मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में क्राइम की वारदातों के 220 मामले अधिक दर्ज किए गए हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2021 में 18833 मामल, जबकि 2022 में 19053 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 220 अधिक केस दर्ज किए गए हैं।
वर्ष 2021 के मुकाबले 2022 में सडक़ हादसों में डेथ रेट में कमी आई है। 2021 में 1052 और 2022 में सडक़ हादसों में 982 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान प्रेस वार्ता में एडजीपी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने काइम के मामलों की जानकारी दी। वर्ष 2022 में हत्या के 86, गैर इरादतन हत्या के 11 और हत्या के प्रयास के 73 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा रेप के 358, अच्चों के अपहरण के 414, दहेज हत्या का एक, महिलाओं के प्रति क्रूरता के 196, छेड़छाड़ के 501, हर्ट के 605, दंगे के 381, चोरी की घटनाओं के 670 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा सेंधमारी के 491, रॉबरी के आठ मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश में अन्य आईपीएस ओफेंसिस के तहत पिछले वर्ष 7270 केस दर्ज किए थे, जबकि इस साल में 6846 मामले दर्ज किए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत 2021 में 1537 और 2022 में 1516 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा 2022 में एससीएसटी एक्ट के तहत 195, पीसीआर एक्ट के तहत एक, एक्साईज एक्ट 3119, फोरेस्ट एक्ट 100, आईटी एक्ट के तहत 55 और 834 मामले अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं। इस मौके पर एडीजी एपी सिंह, आईजी डीके यादव, डीआईजी क्राइम डीके चौधरी, एसपी कर्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एसपी रोहित मालपानी, एसपी सृष्टि पांडे, एआईजी टीटीआर संदीप धवल, एसपी ईलमा अफरोज सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। डीजीपी ने कहा कि वर्ष 2023 में क्राइम रेट कम करने का लक्ष्य तय किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App