मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिया निमंत्रण

By: Jan 26th, 2023 12:55 am

ऊना। उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज आश्रम में पहली फरवरी से शुरू होने वाले विशाल वार्षिक कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निमंत्रण दिया गया। ऊना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात कर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी का निमंत्रण दिया। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चार फरवरी को होने वाली शोभायात्रा में ठाकुर जी की पालकी को उठाने के लिए बतौर मुख्यातिथि आने का निमंत्रण दिया गया। वहीं श्रीमद् भागवत कथा में भी पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App