पंजाब में निवेश का दिया न्योता, औद्योगिक विकास के लिए मुंबई के उद्योगपतियों से मिले सीएम मान

By: Jan 24th, 2023 12:07 am

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने मोबाइल दौरे के दौरान वहां की उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों का हार्दिक स्वागत किया और उनको औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में निवेश करने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने अपने मुंबई दौरे के दौरान गोदरेज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, मफ्तलाल गु्रप, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जिन्दल स्टीलज और अन्य उद्योगपतियों के साथ विस्तृत बातचीत की। उन्होंने पंजाब को इन औद्योगिक इकाइयों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बताते हुए उनको राज्य में निवेश करने के लिए कहा। भगवंत मान ने उनको यह भी बताया कि राज्य सरकार निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक शांति और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के सुमेल वाली राज्य सरकार की नीतियां राज्य में औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान करती हैं। भगवंत मान ने कहा कि पहले सिंगल विंडो सेवा सिफऱ् धोखा और छलावा था और इसका कोई सार्थक मनोरथ नहीं था, जिसने न सिर्फ संभावित निवेशकों का मनोबल तोड़ा बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास में भी रुकावट डाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उनकी सरकार ने यह यकीनी बनाया है कि सिंगल विंडो सिस्टम राज्य में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए सही मायनों में सुविधा के तौर पर काम करे। हिंदुस्तान यूनीलिवर के नुमायंदों के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने उनको नाभा में स्थापित टोमाटो कैचअप्प के प्लांट का विस्थार करने के लिए कहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App