कांगड़ा कला संग्रहालय का हो रहा जीर्णोद्धार

By: Jan 30th, 2023 12:16 am

वर्ष 1990 से सहेज रहा हिमाचल और कांगड़ा की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत

सिटी रिपोर्टर- धर्मशाला
कांगड़ा कला संग्रहालय का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके तहत अब धरातल मंजिल के भवन का मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिससे हिमाचल सहित जिला कांगड़ा के ऐतिहासिक महत्त्व की वस्तुओं को सही तरीके से रखा जा सकें। वर्ष 1990 से हिमाचल संग कांगड़ा की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को कांगड़ा कला संग्रहालय सहेज कर रख रहा है। कांगड़ा जिला अपने इतिहास को लेकर बहुत प्रसिद्ध है, इसकी प्रसिद्धि को धर्मशाला के मशहूर कांगड़ा कला संग्रहालय में जहां लघु चित्रकला शैलियों को सुरक्षित रखा गया है, और संभाले रखा है।

इस संग्रहालय को सन् 1990 में बनाया गया था। शुरुआती समय में इसे आर्ट गैलरी के नाम से जाना जाता था, वर्तमान समय में इसमें तीन हाल है, जिसमें कांगड़ा कला को संजोकर रखा गया है। वहीं, अब इस संग्रहालय के परिसर को बड़े पैमाने पर विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है, जिसमें पहली मंजिल के मरम्मत कार्य के बाद अब धरातल मंजिल को संवारा जा रहा है। इसके साथ ही समय समय में यहां पर अनेक प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां होती रहती है। इसके साथ ही यह कला संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय सर पर भी अपनी शोभा को बड़ा रहा है। इसमें हरिपुर गुलेर कांगड़ा की लघु चित्र शैली को इसमें संजोकर रखा गया है। वहीं, दूसरी ओर संग्रहालय में कांगड़ी वेशभूषा, हिमाचल के सबसे प्राचीन समुदाय गद्दी वेशभूषा एवं तिबेतन वेशभूषा की प्रदर्शनी को भी रखा गया है। इसके साथ ही इस संग्रहालय में विभिन्न चित्रकारों द्वारा बनाई गई कांगड़ा पेंटिंग्स की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोभा को बिखेरने का कार्य किया जा रहा है जहां पर देश-विदेश से पर्यटक कांगड़ा की संस्कृति को चित्रों के माध्यम से अनुभव करते हैं। वहीं कांगड़ा में चार अप्रैल 1905 की सबसे त्रासदी को भी संग्रहालय में लगाए गए चित्रों के द्वारा प्रदर्शित किया गया है। उधर, कांगड़ा कला संग्रहालय की अध्यक्ष रीतू मनकोटिया ने बताया कि धरातल मंजिल का मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिस पर भी प्राचीन ऐतिहसिक महत्त्व की वस्तुओं को रखा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App