राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है कारण

मुंबई। बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी यह गिरफ्तारी शार्लिन चोपड़ी की शिकायत पर हुई है। राखी सावंत की गिरफ्तारी की जानकारी भी खुद शार्लिन चोपड़ा ने ट्विट कर दी है। शार्लिन चोपड़ा ने 19 जनवरी को ट्विट करते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग न्जूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’

माडिया रिपोर्ट के मुताबकि राखी ने मॉजल के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। साल 2022 में शार्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी केस में पुलिस ने राखी सावंत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

बता दें कि राखी सावंत इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी संग शादी के बाद मुस्लिम धर्म भी अपना लिया है और अपना नाम बदलकर फातिमा रखा है।