हरियाणा की जनता भाजपा को दे समर्थन

By: Jan 30th, 2023 12:02 am

चंडीगढ़, 29 जनवरी (ब्यूरो)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पिछले सवा आठ सालों से प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विगत आठ सालों में हरियाणा में जिस तेज गति से विकास हुआ है, उतना पिछली सरकारों के कार्यकाल में नहीं हुआ। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार कम हुआ है और जातिवाद समाप्त हुआ है। नौकरी के लिए अब कोई संरक्षण नहीं है, युवाओं को मैरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। पड़े लिखे सरपंच अब हरियाणा को आगे बढ़ा रहे हैं। अमित शाह ने रविवार को सोनीपत जिला के गोहाना में आयोजित जन उत्थान रैली को टेलिफोन के माध्यम से संबोधित किया। मौसम के खराब होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री गोहाना में नहीं पहुंच पाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता भी उपस्थित थे।

अमित शाह ने कहा कि आज की रैली का उद्देश्य 2024 में हरियाणा की सभी सीटों पर कमल खिले और हरियाणा की जनता वर्ष 2024 में श्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की हर लोकसभा सीट पर कमल खिलेगा, ऐसा विश्वास है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में भय, भ्रष्टाचार का वातावरण था, उसे हमारी सरकार ने दूर किया और व्यवस्था परिवर्तन के काम कर गरीबों व जरूरतमंदों के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नारे लगते थे कि हम नीचे तक लोगों को लाभ पहुंचाएंगे, लेकिन हमने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को ही पहुंचाने की शुरुआत की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App