दिग्विजय सिंह के बयान से राहुल गांधी ने किया किनारा, कहा- सेना पर हमें पूरा भरोसा है

By: Jan 24th, 2023 4:51 pm

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से दिए गए बयान से किनारा करते हुए कहा कि यह उनका (दिग्विजय सिंह) का निजी बयान है और ‘हमें सेना पर पूरा भरोसा है।’ जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर संवाददाताओं से कहा,“ मैं दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं। सेना को लेकर दिया गया बयान उनकी निजी राय है। ” उन्होंने कहा, “भारतीय सेना कुछ भी करे, सबूत की जरूरत नहीं है। सेना के शौर्य पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं है। भारतीय सेना पर हमें पूरा भरोसा है। ”

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने सोमवार को 2016 में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का दावा करती है, लेकिन आज तक उसका कोई सबूत नहीं दिया गया है। वह झूठ परोसती रहती है। दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनपर और कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App