तिरंगे से ऊंचे कटआउट पर घेरे राहुल गांधी; भाजपा ने तस्वीर शेयर कर बोला हमला, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का जड़ा आरोप

By: Jan 30th, 2023 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस यात्रा के दौरान कई बार राहुल गांधी और अन्य नेता भाजपा के निशाने पर रहे। अब एक बार फिर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी को घेरा है और कहा है कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है। बग्गा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि राहुल गांधी जी आपको शर्म आनी चाहिए कि आप राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि गांधी परिवार को देश के बारे में कितना पता है। दरअसल लाल चौक पर झंडा फहराते वक्त राहुल गांधी का कटआउट भी लगाया गया था, जिसकी ऊंचाई तिरंगे से ज्यादा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि तिरंगा कटआउट के चेहरे तक ही पहुंच रहा है। इसी को लेकर भाजपा नेता ने निशाना साधा है। बग्गा ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के नियम भी शेयर किए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App