फर्जी प्रोफाइल पर छह गिरफ्तार, आरोपी इंडियन मेट्रोमोनियल साइट से लोगों से वसूलते थे पैसे

By: Jan 30th, 2023 12:08 am

चंडीगढ़ पुलिस को मिली सफलता, आरोपी इंडियन मेट्रोमोनियल साइट से लोगों से वसूलते थे पैसे

चंडीगढ़, 29 जनवरी (ब्यूरो)

चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने इंडियन मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना धोखाधड़ी करने के मामले में दिल्ली और ग्रेटर नोएड में रेड कर चार नाइजेरियन, एक गुनिया और एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अनुसार आरोपियों ने अपनी फर्जी प्रोफाइल मेट्रोमोनियल साइट्स पर डाली हुई थी। यह खुद को डॉक्टर आदि बताते थे। पुलिस ने कहा कि गैंग मेट्रोमोनियल साइट पर आने वाले मासूम लोगों को फंसा लेते थे। यह लोगों को अपने इमोशंस में फंसा कर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे। आरोपी कहते थे कि वह विदेश से आ रहे हैं और महंगे गिफ्ट उनके लिए लाए हैं। इसके बाद कस्टम द्वारा एयरपोर्ट पर गिफ्ट आदि पास करवाने के नाम पर भारतीय करेंसी देने की मांग कर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी से 25 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, तीन मोडम और एक लैंडलाइन फोन बरामद किया है।

आरोपियों की पहचान ग्रेटर नोएडा में रह रहे और कपड़े का बिजनेस करने वाले नाइजीरियन उबेसिनेची कैली अनागो (39), जोशुआ चीमा कालो (27), दिल्ली के द्वारका में रह रहे रेस्टोरेंट बिजनेस करने वाले नाइजीरियन प्रिंस चिनेचेरम ओनहो(35), गुनिया निवासी द्वारका में रह म्यूजिशियन पास्कल गुइलावोगुई (28), ग्रेटर नोएडा में रह रहे नाइजीरियन म्यूजिशयन क्रिश्चियन एंटोनी उर्फ क्रिस (34) तथा नाइजीरियन आरोपी प्रिंस की भारतीय पत्नी नॉर्थ दिल्ली की शालिनी (32) शामिल है।
वह प्रिंस की रेस्टोरेंट में हेल्प करती थी। चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने इंडियन मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App