क्विज कंपीटीशन में टीम चैलेंजर्स बनी चैंपियन

By: Jan 29th, 2023 12:55 am

हिमालयन गु्रप द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन पर प्रतियोगिताओं का दौर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – नाहन
जी-20 शिखर सम्मेलन दुनिया के विकसित और विकासशील देशों के बीच बहुपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुर्नद्वार और पुर्नप्राप्ति को सुनिश्चित करना है। विषय और भविष्य की संभावनाओं के बारे में सोचते हुए हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट ने अपने छात्रों को जी-20 के लिए शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया। हिमालयन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट और हिमालयन इंस्टीच्यूट ऑफ कम्प्यूटर साइंस ने सामूहिक रूप से 21 जनवरी, 2023 को मंथन जी-20 समिट नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण डिक्लेमेशन, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और क्विज प्रतियोगिता थी।

कालेज के विभिन्न विभागों से 100 से अधिक भागीदारी प्राप्त हुई है और इस आयोजन के माध्यम से हमने छात्रों को जी-20 के महत्त्व के बारे में अवगत करवाया गया। डिक्लेमेशन में सिद्धार्थ, निकिता व आराधना ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीपीटी में महक ने प्रथम व तनिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा क्विज प्रतियोगिता में ऐश्वर्य, नीरज व चेतन (टीम चैलेंजर्स) विजेता रहे। यह आयोजन बहुत ही जानकारीपूर्ण और उत्साहजनक था जिसमें छात्रों को अंतरदेशीय संबंधों के बारे में अधिक जानकारी दी।