ढोंगी-तांत्रिकों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान

By: Jan 29th, 2023 12:57 am

सात पुलिस जवानों ने मामला सामने आते की थी बड़ी कार्रवाई, पांच पुरुषों सहित दो महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

मोहर सिंह पुजारी-कुल्लू
ढोंगी तांत्रिकों पर बड़ी कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों को सम्मान मिल गया है, जिसे पाकर जिम्मा संभालने वाले यह जवान बेहद खुश हुए हैं और पुलिस विभाग में लग्न के साथ अपनी सेवाओं को दे रहे हैं। यह सम्मान पुलिस जवानों को गणतंत्र दिवस दिया गया। पुरुष पुलिस जवान के साथ-साथ महिला पुलिस जवानों को भी हर गतिविधियों में बेहरीन काम करने पर सम्मानित किया गया जिसका एक उदाहरण पिछले महीने देखने को मिला जब कुल्लू में दो ढोंगी तांत्रिकों को सात जवान गिरफ्तार करने में कामयाब हुए हैं। विशेष पुलिस दल ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। लिहाजा, कुल्लू पुलिस नशे के खिलाफ, साइबर क्राइम सहित अन्य आपराधिक मामलों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई कर रही है। अगर कोई ढोंगी तांत्रिक लोगों को गुमराह कर रहे हैं, उन पर भी कुल्लू पुलिस की पैनी नजर है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस थाना कुल्लू के उप निरीक्षक चमन लाल, मुख्य आरक्षी हेमंत ठाकुर, आरक्षी विकास शर्मा, आरक्षी गौरव, आरक्षी विजय, महिला आरक्षी नवीना, महिला गृह रक्षक रेणु को उनके कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि माह दिसंबर 2022 में पुलिस थाना कुल्लू में एक मामला दर्ज हुआ था।

जिसमें एक ढ़ोंगी तांत्रिक और उसकी एक महिला सहयोगी शिकायत कर्ता के घर से रुपए और जेवरात ठग कर भाग गए थे। उप निरीक्षक चमन लाल और उनके सहयोगी कर्मचारियों ने ढोंगी तांत्रिक और उसकी महिला सहयोगी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया और 5 लाख 96 हजार और 45 तोला सोना बरामद किया था। बता दें कि 17 दिसंबर को रायसन निवासी एक महिला ने पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दी थी कि उनकी बेटी ने किसी तांत्रिक और उसकी सहयोगी को घर बुलाकर पूजा-पाठ करवाई थी। तांत्रिक व सहयोगी ने पूजा-पाठ के बहाने उसकी बेटी को ठग लिया। घर में रखे सभी जेवरात और नकदी लेकर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी और ढोंगी तांत्रिक सहित उसकी सहयोगी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासलि की। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App