शव दफनाने को हुआ विवाद

समुदाय विशेष के व्यक्ति के शव को पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दफनाया

निजी संवाददाता-भोरंज
उपमंडल भोरंज के तहत हनोह पंचायत में पपलाह पंचायत के व्यक्ति का शव तीन घंटे के बाद दफनाया गया। समुदाय विशेष के व्यक्ति के शव को दफनाने से पूर्व ही विवाद पैदा हो गया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शव को दफनाया गया। वशीर मोहम्मद पुत्र साहब दीन गांव भरेड़ी पंचयात पपलाह पांच छह दिनों से बीमार चला हुआ था। शुक्रवार दिन के समय थोड़ा ठीक हो चुका था। परिजन रात को ही उसे भोरज सिविल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे ऑक्सीजन लगा दी। कुछ समय के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पपलाह पंचायत में कोई कब्रिस्तान नहीं है। विवाद को बढ़ता हुआ देखकर भोरंज पुलिस को बुलाना पड़ा, लेकिन फिर भी विवाद नहीं थमा।

बढ़ रहे विवाद को सुलझाने के लिए स्वयं भोरंज एसडीएम स्वाति डोगरा पहुंची। उनके हस्तक्षेप के उपरांत यह विवाद सुलझा। प्रधान बोहरा राम की अगवाई में आए हुए लोग पहले वहां पर शव को दफनाने से इनकार करते रहे फिर एसडीएम ने आए हुए लोगों को समझाया। दोनों पार्टिंयों में लिखित रूप में समझौता करवाया। समझौते में कहा कि शव को इस बार दफनाने देते हैं, लेकिन अगली बार इस समुदाय की मौत होती है तो हनोह में ग्रामीण किसी भी शव को दफनाने नहीं नहीं देंगे। एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा ने कहा कि इस बारे में डीसी हमीरपुर से बात की जाएगी। अगर कोई सरकारी भूमि होगी, तो वहां समुदाय विशेष के लोग कब्रिस्तान बना लें।