ये देश है वीर जवानों का…

By: Jan 30th, 2023 12:17 am

व्यास उत्सव मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक अर्जुन गोपाल ने बांधा खूब समां

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बिलासपुर
अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी, पहाड़ी व सूफी गायक अर्जुन गोपाल ने खूब समां बांधा। उन्होंने भगवान की अरदास से कार्यक्रम शुरू किया। उसके बाद उन्होंने यारी चंडीगढ वालिए, यार तेरा चेतक पे चाले, मैं तां चेतक लेया सी, जुगनी, ये देश है वीर जवानों का, बाकी दे काम बाद च पेहला सेहत जरूरी है, गेड़ा दे दे नी मुटियार, मस्त बना देंगे बीबा के साथ अन्य गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त गौरव शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आयोजन समिति इस तरह का आयोजन कर एक सराहनीय कार्य कर रही है। इस उत्सव में विभिन्न प्रकार की खेल सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन करवाया जाता है।

उन्होंने कहा कि हर आयु वर्ग को यहां कोई न कोई प्रतियोगिता है। गायन, नृत्य, निबंध लेखन, चित्रकला, फैंसी ड्रेस बेबी शो, क्रिकेट, फुटबॉल व अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिता यहां होती है। इसके लिए आयोजकों को बधाई। महोत्सव व्यास उत्सव मेला के प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचने पर आयोजन समिति ने स्वागत किया। मुख्यतिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष अविनाश कपूर, चैयरमैन चमन गुप्ता, सचिव राज कुमार ने मुख्यतिथि को नवाजा। रक्तसेवकों में निशांत, नीतू सोनी, रजत, अभिनव, मनोज,, रूचिका ठाकुर व अभिषेक को सम्मानित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App