साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह।
29 जनवरी से 4 फरवरी, 2023 तक
मेष : यह सप्ताह उत्साह और पराक्रम से भरपूर रहेगा। जो पुराने कार्य इस वर्ष में अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए इस सप्ताह आपके सितारे आपका साथ देंगे। कुछ नया कर दिखाने के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं, आप दूसरों को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं। आर्थिक स्थिति के हिसाब से सप्ताह की शुरुआत बहुत फायदेमंद रहेगी, कोई बड़ा लाभ आपका इंतजार कर रहा है।
वृष : नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए यह माह उत्तम है। परिवार में शुभ कार्य होने के योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी आदि लेने के लिए भी यह समय अनुकूल है, लेकिन घर में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन : प्रतिस्पर्धी आपको पछाडऩे की कोशिश करेंगे, परंतु कामयाब नहीं होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक कार्य में बढ-चढक़र हिस्सा लेंगे। घुटनों में दर्द, वात रोग तथा पेट दर्द इस सप्ताह परेशान कर सकता है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद में न ही पड़े तो बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आलस्य को स्वयं पर हावी न होने दें।
कर्क : कामकाज में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके लिए यह समय उत्तम नहीं है। भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। क्रोध पर काबू रखना ही बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में मांगलिक कार्य में शिरकत करने का मौका मिलेगा और बहुत पुराने किसी मित्र से मुलाकात करके मन प्रसन्न होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका भी मिल सकता है।
सिंह : संतान सुख मिलेगा। मित्रों या परिवार के लोगों के साथ यात्राएं होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक शुभ समाचार मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है। हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में भी समय व्यतीत करेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। प्रात: सूर्य को अघ्र्य
दिया करें।
कन्या : मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत मिल रहे हैं। अविवाहित हैं तो शादी के लिए रिश्ते आएंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है। घर में किसी सदस्य को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत हो सकती है। यात्रा में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी वाद-विवाद में न ही पड़ें, तो बेहतर रहेगा।
तुला : यह सप्ताह आपके लिए चुस्ती फूर्ती भरा रहेगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो समय सही है। जमीन-जायदाद में धन का निवेश कर सकते हैं। संतान प्राप्ति के योग भी हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है इसका लाभ उठाएं।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की चिंताएं परेशान करेंगी। विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी देखने को मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। बहुत सोच समझकर धन का निवेश करें लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें।
धनु : इस सप्ताह कामकाज में वृद्धि होगी। शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह बढिय़ा गुजरेगा। परिवार के साथ यात्रा करने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। शुभ कार्य पर व्यय करेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। कार्य में मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर : यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य खराबी के संकेत मिल रहे हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। वैवाहिक पक्ष ठीक रहेगा। प्रोमोशन के चांस भी बन रहे हैं। कार्य विस्तार की योजना भी बन सकती है। अकस्मात यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ : घर से दूर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थियों को मनोवांछित सफलता मिलने वाली है। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने में ही भलाई है। चिकित्सा पर खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा।
मीन : अध्यापन, लेखन, विज्ञापन व मीडिया से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के भी योग बने हुए हैं। वैवाहिक जीवन में बहस से बचना उचित होगा। समाज में यश और मान बढ़ेगा। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। उच्च अधिकारी मेहरबान रहेंगे।