विश्व शांति को तीन देशों से खतरा…

By: Jan 27th, 2023 7:24 pm

इस समय तीन राष्ट्र विश्व के समस्त देशों की सुरक्षा और शांति के लिए खतरा बने हुए हैं। इसका एक कारण तो यह है कि ये तीनों राष्ट्र यानी उत्तर कोरिया, रूस और चीन बदनाम साम्यवाद के प्रभाव में हैं, जहां लोकतंत्र और धर्म का दम निकाल दिया जाता है। दूसरे इन राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों ने स्वयं को आजीवन नेता घोषित कर लिया है।

निरंकुश सत्ता और हथियारों की भूख ने इन्हें खतरनाक बना दिया है। चीन जो तिब्बत और हांगकांग को पहले ही निगल चुका है, वह अब ताईवान को निगलने की तैयारी कर रहा है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को परमाणु हथियारों से विशेष लगाव है। उधर पुतिन बिखरे हुए रूस को एक करना चाहते हैं, लेकिन यूक्रेन में ऐसे फंस गए कि बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। ये तीनों विश्व शांति के लिए खतरा हैं। -अक्षित, आदित्य, तिलक राज गुप्ता, रादौर (हरियाणा)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App