ऊना में आज खेले जाएंगे कुश्ती के मुकाबले

By: Jan 28th, 2023 12:45 am

सिटी रिपोर्टर- ऊना
सांसद खेल महाकुंभ के अगले संस्करण में कुश्ती मुकाबले अगले कल 28 जनवरी को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह जानकारी समिति के सह संयोजक प्रेम ठाकुर ने यहां जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न विभिन्न भर में पहले जिला स्तर पर और उसके बाद संसदीय स्तर पर करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि वजन के अनुसार कुश्ती की श्रेणियों को अंतिम रूप दिया गया है। इसमें लडक़ों के लिए अंडर-15, 41 किग्रा, 57 किग्रा और ओपन। लड़कियों के लिए अंडर-15, 39 किग्रा, 54 किग्रा और ओपन।

पुरुष सीनियर 61 किग्रा, 74 किग्रा और ओपन। महिला सीनियर 53 किग्रा, 65 किग्रा और ओपन। बताया कि चार वर्गों में यह प्रतियोगिता 28 जनवरी को सुबह अंतर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज के दोबारा शुभारंभ करवा कर शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां जिला ऊना के इस मैदान में देहरा, जसवा.परागपुर मंडल के पहलवान भी जिला ऊना में ही खेलेंगे। सुबह 9 बजे यह प्रतियोगिता इंदिरा ग्राउंड, ऊना प्रारंभ हो जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App