भाजपा ने 6 साल के लिए निकाले 4 कार्यसमिति सदस्य, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर गाज

By: Feb 3rd, 2023 1:19 pm

शिमला। भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि शुक्रवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा जारी आदेश अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेकचंद चंदेल नालागढ़, अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार तथा महेंद्र ठाकुर आनी को विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है तथा किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App