मां बगलामुखी महायज्ञ में डाली साढ़े चार लाख आहुतियां

By: Feb 3rd, 2023 12:02 am

पिहोवा, 2 फरवरी (मुकेश डोलिया)

गांव धनीरामपुर बगलामुखी मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ के तीसरे दिन भी संत महात्माओं के सान्निध्य में यजमानों द्वारा अब तक साढ़े चार लाख आहुतियां डाली जा चुकी है। गुरुवार को तीसरे दिन महायज्ञ में विशेष रूप से इंद्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामकुमार कश्यप ने मां पीतांबरा बगलामुखी पीठ के महंत बंसी पुरी व महंत भीम पुरी ने आशीर्वाद प्राप्त कर यज्ञशाला में पहुंचकर महायज्ञ में आहुति डालकर सुखमय जीवन की कामना की। इंद्री विधायक रामकुमार ने कहा कि माता बगलामुखी का पूजनए व्रतए अनुष्ठान, यज्ञ आदि करने से साधकों को सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां बगलामुखी पूजन मनुष्य को तमाम तरह की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है, इनकी कृपा से जातक के जीवन की सभी प्रकार की बाधाएं खत्म हो जाती है। महंत बंसी पुरी व महंत भीम पुरी ने बताया महायज्ञ में मां बगलामुखी के मूल मंत्र की कुल सात लाख आहुतियां डाली जाएंगी। यज्ञाचार्य डॉक्टर अभिषेक कुश की अगवाई में 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का कार्य चल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App