विशेष

मिस हिमाचल को ऑडिशन 13 से; दिव्य हिमाचल ने पूरी की तैयारियां, प्रदेश में 10 स्थानों पर होगा चयन

By: Feb 5th, 2023 12:06 am

राकेश सूद-पालमपुर

प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल द्वारा आयोजित मिस हिमाचल-2023 इवेंट 13 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा। दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हंै। इस बार हिमाचल प्रदेश में 10 मुख्य स्थानों पर ऑडिशन लिए जाएंगे, जबकि हिमाचली की युवतियों के लिए चंडीगढ़ में भी ऑडिशन रखा गया है। इन ऑडिशन में भाग लेने के लिए प्रदेश की बालाएं इन दिनों रैंप पर खूब पसीना बहा रही हैं। प्रदेश की बालाएं अपने सपनों के साथ इन इवेंट में उड़ान भरने की पूरी तरह से तैयारी में है। युवतियों में प्रदेश भर में होने वाले ऑडिशन के लिए भारी क्रेज देखा जा रहा है । बताते चलें कि इस बार मिस हिमाचल इवेंट में लीड स्पॉन्सर अरनी यूनिवर्सिटी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जबकि देश की मशहूर डाबर कंपनी इस इवेंट में चार चांद लगाने के लिए पावर्ड वाई की अहम में भूमिका है।

मिस हिमाचल 2023 के इस इवेंट में जलवे दिखाने हेतु इवेंट मैनेजर अनुज सोनी ने बताया कि जिन युवतियों ने ऑनलाइन बुकिंग नहीं करवाई है, वे ऑडिशन वाले दिन सुबह ऑन स्पॉट इवेंट शुरू होने से पहले बुकिंग करवा सकती हैं। बता दें कि मिस हिमाचल-2023 के इस लोकप्रिय इवेंट में भाग लेने वाली लड़कियों के लिए 5 फीट 2 इंच हाइट रखी गई है। इस इवेंट में 18 से लेकर 25 साल की युवतियां भाग ले सकती हैं। दिव्य हिमाचल ग्रुप द्वारा प्रदेश की युवतियों के लिए घर द्वार पर यह मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें ऑडिशन के उपरांत सेमीफाइनल के लिए टैलेंटेड लड़कियां सिलेक्ट होंगी। सेमीफाइनल के बाद अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेश की बालाओं को फिनाले में कड़े इम्तिहान से गुजरना होगा। तभी जाकर उनका चयन होगा। वहीं इसके लिए तैयारियां पूरी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App