भारत में लांच हुई Twitter Blue सर्विस, अब ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे इतने रुपए

By: Feb 9th, 2023 11:26 am

नई दिल्ली। ट्विटर ने भारत में पेड ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस लांच कर दी है। इसके लिए यूजर्स को चार्ज देना होगा। मोबाइल यूजर्स के लिए ब्लू टिक सर्विस लेने के लिए हर महीने 900 रुपए चार्ज देना होगा जबकि वेब यूजर्स के लिए यह चार्ज 650 रुपए महीना है। अगर आप साल के लिए ब्लू टिक सर्विस लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 6800 रुपए चार्ज देना पड़ेगा। हालांकि सालाना ऑफर सिर्फ वेबसाइट यूजर्स के लिए है।

ट्विटर की पेड ब्लू टिक सर्विस सब्सक्राइब करने के लिए आपको बाएं कॉलम में दिखने वाले Twitter Blue पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको एक पॉप-अप दिखाई देगा। इसके बाद यूजर्स को अपने लिए एक प्लान चुनकर पेमेंट ऑप्शन डालना होगा। Android और iOS यूजर्स के लिए Twitter Blue सर्विस सब्सक्राइब करने के लिए आपको ऐप खोलकर राइट साइड स्वाइप करना होगा। इसके बाद आपको Twitter Blue ऑप्शन दिखाई देगा।

बता दें कि कंपनी ने ट्विटर ब्लू को पिछले साल ही नए रूप में जारी किया था। कंपनी ने सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूके, जापान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस को शुरू किया था। लेकिन अब भारत में भी इसकी शुरुआत हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App