दो हिमाचली प्लेयर इंटरनेशनल रेफरी, विनोद-इंदुबाला दुनिया भर के 17 टेलेंटेड कोर्फबाल प्लेयर्ज में शामिल

By: Feb 27th, 2023 12:06 am

मंडी के विनोद-हमीरपुर की इंदुबाला दुनिया भर के 17 टेलेंटेड कोर्फबाल प्लेयर्ज में शामिल

निजी संवाददाता— भोरंज

अंतरराष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन द्वारा वर्ष 2023 की सूची में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान (टेलेंटड) रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। प्रतिभावान रेफरी की सूची में दुनिया भर के केवल 11 देशों के 17 कोर्फबॉल खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है, जिनका राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन रहा है। इस सूची में भारत को दो कोर्फबॉल खिलाड़ी विनोद ठाकुर व इंदूबाला भी हैं, जो कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। मंडी जिला के ्रसरकाघाट निवासी 45 वर्षीय विनोद ठाकुर वर्ष 2016 से कोर्फबॉल खेल के स्पोट्र्स कोटे से महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर सेवारत हैं। विनोद ठाकुर ने आठ सीनियर वर्ग और आठ ही फेडरेशन कप में हिमाचल प्रदेश की कप्तान के रूप में गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल दिलाने में कामयाब रहे हैं। वर्ष 2011 से 2013 तक लगातार तीन बार हिमाचल प्रदेश को गोल्ड मेडल लाने में हैट्रिक बनाई है।

इसी तरह हमीरपुर के भोरंज उपमंडल की पपलाह गांव के अंतरराष्टीय कोर्फबाल खिलाड़ी इंदुबाला भी प्रतिभावान (टेलेंटड) रेफरी बनी हंै। इंदुबाला भी स्पोट्र्स कोटे से पुलिस विभाग में सेवारत है। इन दिनों बिलासपुर जिला की पांचवी आईआरबी बटालियन बस्सी में तैनात हैं। इंदुबाला भी हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल दिलाने में सफल रही है। हिमाचल प्रदेश के दोनों खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान रेफरी बनाकर देशभर के कोर्फबाल खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के अध्यक्ष हिमांशू मिश्रा व हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन का कहना है कि यह गर्व की बात है कि हिमाचल से दो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान रेफरी बने हैं। उधर संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, सेस राम राठौर, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, देवदत्त प्रेमी, हमीरपुर जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने दोनों प्रतिभावान खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

कोर्फबाल संघ प्रदेशाध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं उद्योग विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान रेफरी बनने पर विनोद ठाकुर और इंदुबाला को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में की गई मेहनत एक दिन अवश्य रंग लाती है। इसका नतीजा दोनों प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App