कर्मचारी श्रद्धानुसार मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में करें सहयोग

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
कर्मचारी ओपीएस के ऐतिहासिक निर्णय को सदैव याद रखेंगे यह बात हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान लोकेंद्र नेगी और प्रांतीय संगठन सचिव राजन शर्मा ने एक बयान में कही। प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय सगठन सचिव राजन शर्मा ने एक भेंट में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु से जो भी मिलने जाता है उसकी बात को अनुकरणीय ढंग से सुनते है।

राजन शर्मा ने बताया कि प्रदेश विश्विद्यालय में उन्होंने एनएसयूआई में साथ कार्य किया है, मुख्यमंत्री उस समय से ही अपने छात्र जीवन से ही जरूरतमंद की सहायता के लिए तैयार रहते थे। सीएम जनकल्याण के अनुकरणीय फैसले, अनाथ बच्चों के लिए सुखआश्रय योजना, कर्मचारियों के हित के फैसले, बेसहारा पशुओं के लिए उचित व्यवस्था, अन्य कई जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दे रहे है। प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी और प्रांतीय सगठन सचिव राजन शर्मा ने कर्मचारियों से अपील की है कि अपनी श्रद्धानुसार मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में सहयोग करें।