चंडीगढ़ में चला प्रशासन का पीला पंजा, नगर निगम-प्रशासन ने नाजायज कब्जे हटाए

By: Mar 5th, 2023 12:08 am

लोगों के विरोध के चलते मंडी में लगाए अवैध साइन बोड्र्स भी हटाए
चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को अवैध निर्माण गिराने की दी थी चेतावना

मुकेश संगर — चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की ओर से चलाई गई एक सांझी मुहीम के तहत शनिवार को सेक्टर-26 की अनाज मंडी में कई अवैध निर्माण को गिराया गया। नाजायज कब्जों का गढ़ मानी जाने वाली इस अनाज मंडी में चंडीगढ़ नगर निगम, एस्टेट ऑफिस और मंडी बोर्ड के अफसरों द्वारा संयुक्त रूप से यह कब्जे हटाओ मुहीम चलाई गई। इस मुहीम के दौरान मंडी में से बनी 60 अवैध झुग्गियां तोड़ी गई। एस्टेट ऑफिस के इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर रमेश कल्याण ने बताया गया कि दोबारा यहां पर अवैध कब्जा न हो इसके लिए यहां पर फेंसिंग की जाएगी और अवैध कब्जाधारियों पर पूरी नजर रखी जाएगी। मुहीम के दौरान मंडी में लगाए गए कई अवैध साइन बोड्र्स को भी हटाया जाएगा।

वहीं यहां बैठने वाले अवैध वैंडर्स को हटाने को लेकर भी कार्रवाई की गई। इस मुहीम के दौरान मार्केट के दुकानों के आगे घेरी गई जमीन पर किए गए नाजायज कब्जों को भी हटाया गया और सीमेंट के अवैध ढांचों को गिराया गया। इसके अलावा दुकानों के बीच में अवैध रूप से बनाई गई दीवारें भी तोड़ी गई। प्रशासन, नगर निगम कि इस सांझी मुहीम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी यहां पर मौजूद थी। कब्जे हटाने आई टीम को मंडी में लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस सुरक्षा के चलते यह मुहीम शांतिपूर्ण रही। कार्रवाई से पहले प्रशासन ने पहले ही लोगों को यहां पर अवैध निर्माण गिराने जाने की चेतावनी दी थी।

लोगों को सताने लगी भविष्य की चिंता

वहीं, जिन लोगों की झुग्गियां गिराई गई हैं, उनका कहना है कि वे कई सालों से यहां पर रह रहे थे और उनके पास रिहायशी सबूत भी थे। इसके बावजूद प्रशासन ने उनके घर तोड़ दिए। ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई भी खराब हो जाएगी। वहीं, अब उजाड़े गए लोगों को अपने भविष्य की चिंता भी सता रही है। लोगों का कहना था कि उन्हें उनके रिहायशी सबूतों पर राशन भी मिल रहा था। उनके पास इन पतों पर आधार कार्ड, राशन कार्ड और बाकी सभी दस्तावेज हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App