छात्रों के हित में काम करेगा देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन

By: Mar 28th, 2023 12:12 am

पंचाब विश्वविद्यालय में छात्रों की बैठक का आयोजन, हिमाचल के विद्यार्थियों ने बनाया संगठन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल के विभिन्न जिला से ट्राइसिटी चंडीगढ़ में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की एक विशेष बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। इस बैठक में हिमाचल के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस बैठक में हिमाचल के छात्रों ने मिलकर देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया। इस संगठन का उद्देश्य ट्राइसिटी में हिमाचल के युवाओं के वेलफेयर के लिए काम करना है। यह संगठन गैर राजनीतिक होगा और यह संगठन कभी भी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ एवं कालेजों के छात्र संघ के चुनाव नहीं लड़ेगा। इस बैठक में अधिवक्ता एवं पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता दिनेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिवक्ता दिनेश चौहान ने सत्र 2023-2024 की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें 22 लोगों को दायित्त्व दिया गया है। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर परविंदर नेगी को मनोनीत किया गया। चेयरमैन के पद पर रितिक तोमर, उपाध्यक्ष के पद पर सौरभ ठाकुर व आर्षभ अत्री को नियुक्त किया गया। इसके अलावा महामंत्री पद पर अभिषेक कपूर, सह-सचिव के पद पर मुस्कान ठाकुर, अभिनंदन, पारस राजटा, दक्ष शर्मा व आयुष शर्मा को चुना गया है। कार्यकारिणी में आयोजन सचिव के रूप में केविन गौतम, आयुष शर्मा, ऋषभ बहल, महेंद्र पाल, जबकि खेल सचिव साहिल ठाकुर और हर्ष कपूर को चुना गया है। दिनेश चौहान ने बताया कि संगठन में सांस्कृतिक सचिव संदली ठाकुर, वित्त सचिव तनुज गोजियां, जबकि मुख्य सलाहकार हर्ष कपूर, आतिश शर्मा, हेत राम को बनाया गया है। सोशल मीडिया का जिम्मा स्नेहित वालिया को सौंपा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App