चीन में बनी वस्तुओं का प्रयोग न हो…

By: Mar 10th, 2023 8:23 pm

खबरों के मुताबिक देश ने इस बार होली पर चीनी पिचकारी से रंग कम उड़ाया। यह देश के लिए बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इससे कुछ तो देश का धन चीन जाने से बचा। अगर हम सभी देशवासी चीनी सामान का प्रयोग त्योहारों में न करें तो इससे हमारे देश के उन लोगों के त्योहारों का रंग और भी गहरा होगा जो स्वदेशी सामान त्योहारों के लिए तैयार करते हैं। भारत में जब से चीनी सामान आना शुरू हुआ है, तब से न जाने भारत के कितने ही छोटे-छोटे उद्योग धंधे या तो बंद हो गए हंै या उन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। अगर हम इतिहास के पन्नों पर नजर दौड़ाएं तो यह पता चलेगा कि स्वदेशी ही हमारे देश के स्वाधीनता संग्राम का मूल मंत्र रहा। महात्मा गांधी ने इसके लिए असहयोग आंदोलन और स्वदेशी आंदोलन चलाया था।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App