आईटीसी रॉयल बंगाल पहुंची हिमाचली व्यंजनों की खुशबू, पश्चिम बंगाल में मिसाल बनी कांगड़ा की नीतिका

By: Mar 5th, 2023 10:05 pm

पश्चिम बंगाल में मिसाल बनी कांगड़ा की नीतिका कुठियाला

नोएडा में लोगों को परोसी हिमाचल धाम

खाने के साथ प्रदेश की संस्कृति का भी करती हैं प्रचार

राकेश कथूरिया— कांगड़ा

हिमाचल की बेटी नीतिका कुठियाला पश्चिम बंगाल में हिमाचली व्यंजनों  खुशबू बिखेर रही हैं। कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाली नीतिका हिमाचल के स्वाद के माध्यम से पश्चिम बंगाल में मिसाल बनी हुई हैं। हिमाचली मसालों का जादू मसलन मनाली की पीली मिर्च, मंडी की सेपू बड़ी और प्रागपुर के बागों का अमचूर मार्च के पहले हफ्ते तक ग्रैंड मार्केट पैवेलियन, आईटीसी रॉयल बंगाल की रसोई में चमत्कार पैदा करने के लिए एक साथ आए हैं। चना बेस से बने आलू चना टिक्की, मीठी और खट्टी चटनी के साथ तले हुए कुरकुरे, भरवां आलू गैलेट और फारान के साथ पकाए गए बोनलेस मटन से बने गोल मीट के साथ गैस्ट्रोनॉमिक यात्रा की शुरुआत हुई है। दीगर है कि हिमाचल अपने दही और फलियों पर आधारित मद्रा नामक करी के लिए लोकप्रिय है और नितिका द्वारा क्यूरेट की गई दावत जाहिर तौर पर इन सबके बिना अधूरी होगी।

आईटीसी रॉयल बंगाल के महाप्रबंधक गौरव सोनेजा ने कहा हिमाचल का स्वाद पारंपरिक व्यंजनों का पर्व है, जो इस क्षेत्र की ताजगी, उत्साह और मिट्टी के अनूठे स्वाद को प्रदर्शित करता है, जो हाइलैंड्स से लेकर घाटियों तक स्थानीय सामग्री के माध्यम से होता है। नितिका कुठियाला बताती हैं कि देश के अन्य राज्यों का खाना लोगों की पसंद बना है, तो हिमाचली धाम भी लोगों तक पहुंचे, इसलिए उन्होंने नोएडा में बैठकर हिमाचली धाम लोगों को परोसी। इसे नितिका ने हिमाचली पत्तल के नाम से शुरू किया है। विदेशों और मुंबई में बैठे व्यक्ति भी अपने बच्चों व रिश्तेदारों के लिए उन्हें हिमाचली धाम का ऑर्डर करते हैं। वह हिमाचली धाम परोसने के साथ हिमाचल की संस्कृति व रहन-सहन को भी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करती हैं।

नोएडा में शुरू किया था हिमाचली फूड का स्टार्टअप

कोरोना काल में नीतिका ने नोएडा के सेक्टर-29 के एक घर में हिमाचली फूड का स्टार्टअप शुरू किया था। नीतिका के हाथों की बनी हिमाचली ‘पंजीरी’ को भारत ही नहीं, बल्कि देश-विदेशों से ऑर्डर मिलते हैं। पहाड़ी पत्तल के नाम से सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से नीतिका को ऑर्डर मिलते हैं। नीतिका ने बताया कि अकसर वह सुनती हैं कि हिमाचल जाकर लोगों ने मैगी और चाय पी। उन्हें ये बात गवारा नहीं लगी और उन्होंने हिमाचली फूड को लोगों तक पहुंचने के लिए पहाड़ी पत्तल नाम से वैंचर की शुरुआत की। नीतिका नोएडा में लोगों को हिमाचली पंजीरी, काले चने का म्हाणी, तेलिया माह, आलू-चने का मदरा, सोए वाली चना दाल, पहाड़ी साग, भटूरु, बबरू व पत्तोड़े आदि बना रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App