विशेष
Himachal Ki Awaz: गायक कुमार साहिल का पंजाबी म्यूजिक एल्बम बालेंसियागा रिलीज
Mar 15th, 2023 12:36 pm

कांगड़ा। गायकी के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाले गायक कुमार साहिल का पंजाबी म्यूजिक एल्बम बालेंसियागा इंस्टाग्राम पर रिलीज़ हो गया है। जिसे दर्शकों का तगड़ा रिस्पांस मिला है।
https://we.tl/t-lMhJ8aYisT
इससे कुमार साहिल के परिवार व दोस्तों की बांछें खिल गई है। दिव्य हिमाचल के इवेंट हिमाचल की आवाज के फाइनलिस्ट रहे कुमार साहिल के परिवार का कहना है कि यह कांगड़ा ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े फक्र की बात है कि यह मौका कुमार साहिल को मिला है । इस सॉन्ग में मुंबई की मॉडल वर्षा ठाकुर ने अभिनय किया है। लिरिक्स बीट हेड के हैं। डॉयरेक्टर जगप्रीत खोखर है। इस गाने ई वाय पी क्रिएशन की टीम ने बनाया है।