पंजाब में 21 मार्च तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने बढ़ाया बैन

By: Mar 20th, 2023 11:33 am

मुकेश संगर – चंडीगढ़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। पंजाब के गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में एक समुदाय की ओर से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत जानकारी और राज्य वासियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। बता दें कि बीते दिन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर पंजाब पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर तनाव का माहौल है। सरकार की ओर से एहतियात के तौर पर 19 मार्च दोपहर 12 बजे से राज्य में इंटरनेट व्यवस्था 24 घंटे के लिए बंद करवाई गई थी। अब सुरक्षा की दृष्टि से इसे कल दोपहर तक आगे बढ़ा दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App