नवरात्र विशेष: जब होने लगा था सृष्टि का विनाश, तब मां जगदंबा बनी थीं तारणहार

By: Mar 23rd, 2023 11:26 am

हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है। सभी प्रकार के शुभ कार्य नवरात्र में ही किए जाते हैं। कहते हैं कि नवरात्र में मां दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होती है और सच्चे मन से उनके व्रत व पूजा-पाठ करने से सभी प्रकार के दु:ख दूर हो जाते हैं। खैर आज हम बात करेंगे कि नवरात्र का इतिहास क्या है और क्यों किए जाते हैं व्रत।

पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में दुर्गम नामक राक्षस ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर लिया। उनसे वरदान लेने के बाद चारों वेद व पुराणों को कब्जे में लेकर कहीं छिपा दिया, जिस कारण पूरे संसार में वैदिक कर्म बंद हो गया। इस वजह से चारों ओर घोर अकाल पड़ गया। पेड़-पौधे व नदी-नाले सूखने लगे। चारों ओर हाहाकार मच गया। जीव-जंतु मरने लगे। सृष्टि का विनाश होने लगा। सृष्टि को बचाने के लिए देवताओं ने व्रत रखकर नौ दिन तक मां जगदंबा की आराधना की और माता से सृष्टि को बचाने की विनती की। तब मां भगवती व असुर दुर्गम के बीच घमासान युद्ध हुआ। मां भगवती ने दुर्गम का वध कर देवताओं को निर्भय कर दिया। तभी से नवदुर्गा तथा नव व्रत का शुभारंभ हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App