रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल

By: Mar 21st, 2023 1:36 pm

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। लव रंजन के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘तू झूटी मैं मक्कार’ हाल ही में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। गौरतलब है कि तू झूठी मैं मक्कार’ रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर ,डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और अनुभव सिंह बस्सी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बतौर अभिनेता बोनी कपूर की यह पहली फिल्म है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App