Redmi Fire TV भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

By: Mar 14th, 2023 1:42 pm

नई दिल्ली। Redmi ने भारत में अपना Redmi Fire TV लांच कर दिया है। कंपनी का यह पहला स्मार्ट टीवी है जिसे Amazon के Fire OS स्पोर्ट के साथ तैयार किया गया है। Redmi के अन्य सभी मॉडल Android TV OS पर चलते हैं। Redmi Fire TV देशभर में एमआई प्लेटफॉर्म के अलावा अमेजन पर बेचा जाएगा।

Redmi Fire TV को 13,999 रुपए में लांच किया गया है। इस स्मार्ट टीवी को 21 मार्च से Amazon और Mi.com पर खरीदा जा सकेगा। कस्टमर इस टीवी को खरीदने पर कुछ बैंक डिस्काउंट भी पा सकते हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 11,999 रुपए हो जाती है। Redmi Fire TV को इको-फ्रेंडली पैकेजिंग में डिलीवर किया जाएगा।

फीचर्स की बात करें तो Redmi Smart TV में मैटेलिक-बेजेल-लेस डिजाइन है। इसके अलावा यह बॉटम-फायरिंग स्पीकर्स और एयरप्ले सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इस टीवी पर इमर्सिव ऑडियो और शानदार विजुअल का एक्सपीरियंस मिलेगा। यह 720p रेजलूशन वाला HD-Ready स्मार्ट टेलीविजन है, इसके साथ यूजर केबल टीवी पर HD चैनल देख सकते हैं।

इसमें सेट-टॉप बॉक्स और गेमिंग कंसोल को जोड़ने के लिए कई HDMI पोर्ट दिए गए हैं। टीवी पर कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी शामिल होगी। टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट भी मिलेगा जिसमें Netflix, Prime Videeo और Amazpon Music एप्स के लिए हॉट बटन होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App