ऐतिहासिक तालाब का काम शुरू होने से ग्रामीण गदगद

By: Mar 20th, 2023 12:07 am

निजी संवाददाता-गोंदपुर बनेहड़ा
गोंदपुर बनेहड़ा के ऐतिहासिक तालाब का कार्य शुरू होने पर लोगों में खुशी की लहर है। गोंदपुर बनेहड़ा तालाब का कार्य काफी दिनों से बजट मंजूर होने के बावजूद बंद था। लेकिन अब तालाब का काम शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। अब पंचायत द्वारा युद्ध स्तर पर सरकारी नक्शे के आधार पर गोंदपुर बनेहड़ा लो के ऐतिहासिक तालाब का कार्य चल रहा है। विधायक चैतन्य शर्मा द्वारा जहां तालाब के किनारे पर काफी सोलर लाइट भी लगाई है।

पूर्व प्रधान राजेन्द्र ठाकुर गोगा, पंचायत प्रधान राविकान्ता पंचायत सदस्य एडवोकेट राज कुमारी शर्मा, यशपाल, जीवन, सीमा कुमारी ,मजिष्ठा, तृप्ता कुमारी, उप प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि विधायक चैतन्य शर्मा के द्वारा लगाई गई सोलर लाइट से रात के समय तालाब का भव्य मनोरम दृश्य होता है। उन्होंने विधायक चैतन्य शर्मा का सोलर लाइट और विकास कार्यो में सहयोग हेतु आभार जताया है। स्थानीय पंचायत सदस्य एडवोकेट राज कुमारी शर्मा ने बताया कि शीघ्रता से तालाब का कार्य पूरा करने का पंचायत का पूरा प्रयास रहेगा और विधायक चैतन्य शर्मा ने भी विकास हेतु पंचायत पूरा आश्वासन दिया है।