देवी-देवताओं के स्वागत को सुंदरनगर तैयार

By: Mar 20th, 2023 12:10 am

सुकेत देवता मेले के लिए 196 देवी-देवताओं को भेजा गया निमंत्रण, देव कमेटियों ने जारी किए कार्यक्रम

जसवीर ङ्क्षसह — सुंदरनगर
राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2023 इस वर्ष 26 मार्च से आयोजित किया जा रहा है। देवी-देवताओं के आगमन और उनके स्वागत के लिए सुंदरनगर शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं इस वर्ष राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के लिए 196 देवी-देवताओं को प्रशासन द्वारा निमंत्रण भेजा गया है। अधिकतर देव स्थलों में प्रशासन द्वारा दिया निमंत्रण पत्र मिल गया है। जानकारी देते हुए डॉ. अभिषेक सोनी प्रधान सुकेत सर्व देवता कमेटी ने बताया कि निमंत्रण स्वीकार कर देवी देवताओं की मंदिर कमेटियों ने सुंदरनगर शहर देव यात्रा का कार्यक्रम भी का प्रारुप अपनी बैठकों में बनाया है।

20 मार्च को देवी नैणा जी थल्ला, देवी काली चामुंडा कांगू 21 मार्च को देव महासू बखरास, 22 मार्च को देव माहूनाग शडोट तथा देव बडेयोगी जी, 23 मार्च को देव माहूनाग जी जयदेवी, 24 मार्च को देवी भगवती श्री माता महाकाली कलकते वाली थल्ला, 25 मार्च को सत् बाड़ा देव भनवाड, देव बाला टिक्का जी हलेल, देव माहूनाग ओडकी, देव बाला कामेश्वर जी रोपा, देव बाला टिका घिडी, देव बाला टिका मानगढ, 26 मार्च को देवी अम्बिका जी चडयाल, देवी श्री नवदुर्गा महाकाल उग्रतारा नैणतुंगा बल्ह घाटी, देवी भगवती संतोषी कनैड, देवी कालका भनवाड, देव माहूनाग संगाहण, देवी भगवती कालका धांरडा राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के लिए लाव लश्कर तथा हारयाने संग प्रस्थान करेंगे। वहीं आज देव मूल माहूनाग जी पांगण क्षेत्र में पहुंचेंगे तथा सत् बाड़ा देव नालनी भवाणा क्षेत्र में अपने श्रद्धालु के घर आतिथ्य के लिए पहुंचे हैं। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App