आतंकवाद फिर सिर उठाने लगा…

By: Mar 21st, 2023 12:05 am

पंजाब में आतंकवाद फिर से सिर उठाने लगा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा मानव बम तैयार किए जा रहे हैं। यह खुशी की बात है कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार, दोनों ही ऐसी खबरों के बाद सतर्क हो गए हैं तथा पुलिस ने कार्रवाई करके कुछ तत्त्वों को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसे भी जल्द से जल्द दबोचना होगा। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी के पाकिस्तान स्थित आईएसआई से संपर्क बने हुए हैं। पाकिस्तान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी होगी क्योंकि वह हमेशा से भारत में आतंकवादी भेजता रहा है। इधर हिमाचल में भी पंजाब से लगते इलाकों में सतर्कता बरती जानी चाहिए।

-कुलदीप शर्मा, डलहौजी, चंबा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App