किसानों को बताई विभाग की स्कीमें

By: Mar 29th, 2023 12:17 am

खगल के लोगों को कृषि विभाग ने दी परंपरागत खेतीबाड़ी की जानकारी

कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
खगल गांव में परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत परंपरागत खेतीबाड़ी के नुस्खे किसानों को मंगलवार को बताए गए। इस अवसर पर किसानों को परंपरागत खेती संबंधी सामग्री भी वितरित की गई। कैंप में कृषि ब्लॉक हमीरपुर से आए कृषि विकास अधिकारी डा. राकेश गौतम व डा. संदीप कुमार ने भी किसानों को विभाग की स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि परंपरागत खेती से कैसे किसान अच्छी फसल उगा सकते हंै। क्योंकि परंपरागत खेती में कीटनाशकों के रूप में गोबर की खाद, क पोस्ट, जीवाणु खाद फसल अवशेष और प्रकृति में उपलब्ध खनिज जैसे रॉक फास्फेट, जिप्सम आदि द्वारा पौधों को पोषक तत्व दिए जाते हैं।

प्राकृतिक खेती में प्रकृति में उपलब्ध जीवाणुओं, मित्र कीट और जैविक कीटनाशक द्वारा फसल को हानिकारक जीवाणुओं से बचाया जाता है। शिविर में किसानों ने परंपरागत खेती से अच्छी फसल प्राप्त करने की तकनीक को भी सीखा। इस अवसर पर एलआरपी कलस्टर के शिव कुमार शर्मा व गांव के कई किसान भी मौजूद रहे। परंपरागत खेती पर आधारित शिविर में 50 क्लस्टर किसानों ने भी भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App