युवक ने लगाया फंदा, मौत

By: Mar 25th, 2023 12:11 am

संतोषगढ़ नगर परिषद के वार्ड छह में पेश आया वाकया, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

स्टाफ रिपोर्टर- संतोषगढ़
संतोषगढ़ नगर परिषद के वार्ड छह में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीरज कुमार सपुत्र रामपाल निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। आत्महत्या करने वाले युवक की उम्र लगभग 46 वर्ष बताई जा रही है। वीरवार देर रात आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद संतोषगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक विदेश जाने की चाहत में था। मगर विदेश जाने का उसका काम न बन पाने की वजह से तनाव में रह रहा था।

गुरुवार को वह रोजमर्रा की तरह दोपहर का भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी पत्नी ने उसे ड्यूटी पर भेजने के लिए जगाने का प्रयास किया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने खिडक़ी से झांक कर देखा तो नीरज कुमार फंदे पर लटक रहा था। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रास्ता रोककर की मारपीट
ऊना। ऊना पुलिस ने मलाहत में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले मे युवक को चोटे पहुंची है। पुलिस ने इस संबध में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज एक महिला व उसका बेटा अपनी झौंपड़ी में थे,इसी बीच उनके सामने इसका भंाजा व अन्य लोग लडऩे लगे। जब महिला व उसके बेटे ने उन्हें रोका तो उन्होंने इसके बेटे के साथ मारपीट व गालीगलौच किया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App