डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का काम जल्द होगा शुरू
विधायक सुदर्शन बबलू; बोले, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से करवाया जाएगा शिलान्यास
स्टाफ रिपोर्टर- अंब
पंजोआ लडोली पंचायत में प्रस्तावित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की भूमि शिक्षा विभाग के नाम होने के बाद स्कूल खुलने की उम्मीदें बढ़ गई है। विधायक सुदर्शन बबलू ने बताया की इसका निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा शिलान्यास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा की विधानसभा में बिजली पानी की पुरानी योजनाओं को सुदृढ करने के अलावा नई योजनाओं का भी कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उसकी समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शनिवार को विधायक सुदर्शन सिंह बबलू द्वारा लोक निर्माण विभाग के अंब स्थित विश्रामगृह में जनता दरबार आयोजित किया गया। मौके परलोगो की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने उनका मौके पर निराकरण किया।
उन्होंने अधिकतर समस्याएं जमीनी विवाद, रास्तों, पेयजल, बिजली, दिव्यांगता पेंशन व रोजगार से जुड़ी थी। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्याओं से अवगत करवाया और उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न विकास की योजनाओं का काम चल रहा है। इनका लाभ बहुत जल्द जनता को मिलेगा। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता विकास कश्यप, महासचिव डा. रविंदर कुमार शर्मा, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सेल के पूर्व सदस्य नरेश बरोटिया प्रधान नंदपुर सरवण कुमार, प्रधान धुसाड़ा नीरू कुमारी, संदीप शर्मा, सीता राम, सुरिंदर बैंस सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।