रोजाना यह काम करेंगे; तो कभी पास नहीं फटकेंगी गंभीर बिमारियां, रामबाण है इन दो चीजों का मिक्सर

By: Apr 22nd, 2023 1:53 pm

नई दिल्ली। किसी ने ठीक ही कहा है, जान है तो जहां है। शरीर सेहतमंद तो टेंशन खत्म। खुशहाल जिंदगी और रोगों से दूर-दूर तक नाता नहीं, लेकिन बदलती शैली और भागदौड़ ने इनसान को इतना व्यस्त कर दिया है कि शरीर को सेहतमंद रखने का वक्त ही नहीं मिलता।

खराब खानपान, वर्कआउट की कमी आदि कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए समय ही नहीं मिल पाता और इसी के कारण इनसान ऐसी गंभीर बिमारियों से घिर जाता है, जिसके आगे चलकर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसे में हमें अपने लाइफ स्टाइल को बदलना होगा और अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। आज हम आपको ऐसी रेसेपी और ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से हम रोगों से दूर रह सकते हैं। कुदरत की दी गई दो चीजों का यह मिक्स हमें हमेशा बिमारियों से दूर रखेगा।

ऐसे बनाएं और कई फायदे पाएं
हम बात कर रहे हैं नींबू और हल्दी की, जिनका सेवन हमें कई रोगों से दूर रख सकता है। यह आपके दिल को मजबूत तो रखेगा ही। साथ ही स्ट्रेस को भी फटकने नहीं देगा। यही नहीं, मोटापा भी आपके शरीर पर हावी नहीं होगा। हल्दी और नींबू में एंटी इन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बायोटिक के जैसे कई तत्व होते हैं, जो शरीर को ढेर सारे फायदे पहुंचाते हैं। इसके अलाव विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम, पोटाशियम जैसे कई सारे तत्व शरीर को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। प्रतिदिन हल्दी और नींबू के सेवन से शरीर रोगों से दूर रहता है। अगर आप वेट कम करना चाहते हैं तो नींबू पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाएं। इसमें आप शहद भी मिला सकते हैं, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है। नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से हॉर्ट की ब्लॉकेज दूर होती है। साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है।
(डाक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App