‘हर शिखर तिरंगा’ टीम ने फतह की रियो पुर्गिल चोटी, कर्नल रणवीर सिंह के नेतृत्व में चोटी पर फहराया तिरंगा

By: May 27th, 2023 12:05 am

कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल के नेतृत्व में हिमाचल की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

मोहिंद्र नेगी— रिकांगपिओ

अरुणाचल प्रदेश स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (निमास) ‘हर शिखर तिरंगा’ के अनुभवी पर्वतारोहियों की एक टीम ने उत्तर पूर्वी राज्यों के सबसे ऊंचे पहाड़ों को फतह करने के बाद दुर्गम रास्तों से होकर हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी रेओ पुर्गिल (6819) को फतह किया है। इस टीम ने अब उत्तराखंड के दुर्जेय पर्वत कामेट को अगला लक्ष्य बनाया है। ‘हर शिखर तिरंगा’ टीम इस अभियान के लिए 11 मई को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के नाको गांव पहुंची थी। हर शिखर तिरंगा एक अनोखा और साहसिक अभियान है। इसके तहत निमास के अनुभवी पर्वतारोहियों की टीम पूर्वोत्तर के सात राज्यों के सबसे ऊंचे पहाड़ों को फतह कर चुकी है। हिमालय के दक्षिण •ाांस्कर रेंज के रेओ पुर्गिल हिस्से में पिछले पांच दशकों में केवल तीन बार पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। रेओ पुर्गिल पहाड़ में अत्यधिक तकनीकी चुनौतियों और बड़े पत्थर एवं बर्फ सहित कठिन ढाल है और पर्वतारोही इसे देखते हुए इस पर चढने का कम ही प्रयास करते हैं। पिछले 10 सालों में इस पहाड़ पर चढऩे के केवल दो प्रयास किए गए, जो सफल नहीं हुए हैं। अभियान के लिए निमास की टीम पहाड़ी उपकरण और राशन अपने साथ लेकर गई थी, क्योंकि बर्फबारी के कारण खच्चर बेस कैंप तक नहीं जा सकते थे। टीम ने शिखर पर पहुंचने से पहले 5417 मीटर और 6170 मीटर की ऊंचाई पर दो कैंप लगाए। बर्फ और चट्टानी इलाके के दुर्गम रास्ते से टीम के सदस्य 18 घंटे में गंतव्य शिखर पर पहुंचे। कर्नल रणवीर ङ्क्षसह जम्वाल के नेतृत्व में यह टीम 22 मई को दोपहर दो बजकर पचास मिनट पर शिखर पर पहुंची। टीम 22 मई, 2023 को शाम सात बजकर 55 मिनट पर बेस कैंप और 24 मई की शाम नाको गांव पहुंची। यहां पूह ब्लॉक के पार्षद शांता कुमार नेगी समेत कई गणमान्य ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया। निमास की टीम अब हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड जा रही है, जहां एक और दुर्जेय पर्वत कामेट (7756 मीटर) पर चढ़ाई करेगी। ( एचडीएम)