मानसी हैड गर्ल-जसप्रीत हैड ब्वॉय, स्वामी विवेकानंद पब्लिक में विद्यार्थी अलंकरण परिषद समारोह

By: May 27th, 2023 12:06 am

निजी संवाददाता — यमुनानगर

यमुनानगर के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, थापर कालोनी में शुक्रवार को विद्यार्थी अलंकरण परिषद का गठन किया गया। इसके लिए विद्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक विशाल काम्बोज ने किया। समारोह में विद्यालय के हैड ब्वॉय, हैड गर्ल, चारों सदनों के कप्तान, उपकप्तानों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में जसकीरत सिंह को हैड ब्वॉय तथा मानसी को हैड गर्ल चुना गया। स्वामी रामकृष्ण परमहंस सदन से हर्षिता को कप्तान और कशिश को उपकप्तान निर्वाचित किया गया। भगत सिंह सदन से राजेंद्र को कप्तान और कनिका को उपकप्तान चुना गया। महात्मा बुद्ध सदन से नेहा को कप्तान तथा आस्था को उपकप्तान नियुक्त किया गया। दयानंद सदन से श्रुति को कप्तान तथा उदित को उपकप्तान बनाया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में वृष्टि को कप्तान तथा अलका को उपकप्तान निर्वाचित किया गया। सांस्कृतिक क्षेत्र में केशवी कप्तान और वंशिका उपकप्तान बने। अनुशासन विभाग में चिराग को कप्तान और तनिशा को उपकप्तान तथा क्रीड़ा विभाग में देव को कप्तान तथा खुश शर्मा को उपकप्तान निर्वाचित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू मलिक व जूनियर विंग की प्रधानाचार्य अचला भाटिया ने विद्यार्थियों को सेशे से लगाकर व बैज लगाकर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App