‘खतरों के खिलाड़ी-13’ में स्टंट के दौरान घायल हुए रोहित रॉय, जल्द लौटेंगे मुंबई

By: May 25th, 2023 10:01 pm

मुंबई – रोहित रॉय ‘खतरों के खिलाड़ी-13’ में एक स्टंट करते वक्त बुरी तरह घायल हो गए हैं। खबर है कि वह जल्द ही वापस मुंबई लौट सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित रॉय अब ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को बीच में छोड़ सकते हैं। रोहित रॉय बेहद दुखी हैं। एक्टर रोहित रॉय ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के लिए बेहद एक्साइटेड थे और वह हाल ही इसके शूट के लिए साउथ अफ्रीका गए थे। पर रोहित रॉय को चोट लग गई है और इस वजह से उन्हें वापस मुंबई लाया जा रहा है। रिपोट्र्स के मुताबिक, रोहित रॉय को एक स्टंट के दौरान गंभीर चोट लग गई और वह बुरी तरह घायल हो गए। एक सोर्स ने बताया कि मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि रोहित रॉय शो में बने रहें, लेकिन उनकी चोट ठीक होने में समय लग सकता है। उन्हें इस शो के लिए पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा। इसी वजह से रोहित रॉय दुखी हैं। बताया जा रहा है कि अब रोहित रॉय वापस मुंबई लौटेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App