अब तक 2681 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, प्रदेश में 607 किसानों को 5.56 करोड़ रुपए का भुगतान जारी

By: May 12th, 2023 12:07 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में गुरुवार शाम तक किसानों से 2681 एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई। गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 607 किसानों को 5.56 करोड़ का भुगतान जारी किया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा दस गेहूं खरीद केंद्र बनाए हैं। किसान गेहूं की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेश में बनाए गेहूं खरीद केंद्र गेहूं की फसल की खरीद के लिए दस अप्रैल से खोल दिए हैं। किसानों को पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाना होगा। प्रदेश भर में बनाए गेहूं खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए गुरवार शाम तक 1337 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। 1078 किसानों को टोकन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश में पहली बार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेहंू की खरीद अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, कालाअंब, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। इस मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहंू फसल की जा रही है। किसानों को सही उपज की विक्रय राशि 48 घंटे के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App