विनोद पुरी बोधा नगर परिषद ऊना के उपाध्यक्ष

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव; सत्ती-अमरजोत सिंह बेदी ने बैठक में रहे उपस्थित, जगह-जगह हुआ स्वागत

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
नगर परिषद ऊना के उपाध्यक्ष पद पर वार्ड छह से पार्षद विनोद पुरी बोधा का निर्वाचन आम सहमति से हुआ है। बचत भवन ऊना में शुक्रवार को एसडीएम विश्व मोहन चौहान की देखरेख में आयोजित बैठक में सभी 11 निर्वाचित पार्षदों की उपस्थिति में विनोद पुरी बोधा को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक शुरू होते ही वार्ड पांच से भाजपा समर्थित पार्षद जनक राज खजंाची ने उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद पुरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष व वार्ड दो से पार्षद पवन कपिला ने सेकंड किया। उपाध्यक्ष पद के लिए केवल मात्र एक नाम आने के बाद एसडीएम विश्व मोहन चौहान ने विनोद पुरी को आम सहमति से उपाध्यक्ष पद पर र्निवाचित घोषित कर दिया। इस अवसर पर ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड आठ से पार्षद पुष्पा देवी, नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड सात से पार्षद अमरजोत सिंह बेदी व वार्ड चार से पूर्व पार्षद शिव कुमार सैणी, वार्ड नो से पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप, कार्यकारी अधिकारी नप ऊना संदीप कुमार, जेई राजिंद्र सैणी, आशुतोष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। विनोद पुरी के र्निवाचित घोषित होते ही उनके समर्थकों ने उसे हारों से लाद दिया।

नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कपिला ने पिछले माह ही निजी कारणों व व्यस्तताओं का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से नगर परिषद उपाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। इसी कड़ी में बचत भवन में नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई थी। नगर परिषद के आम सहमति से उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर विनोद पुरी ने सभी 11 पार्षदों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसके लिए पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व, ऊना सदर विस क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती का भी विशेष आभार व्यक्त किया है। पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप ने कहा कि उपाध्यक्ष पद के लिए आम सहमति से हुए चुनाव से ऊना शहर में नई प्रथा कायम हुई है,जिसमें सब सहमति से आगे कार्य करेंगे। नगर परिषद ऊना के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर विनोद पुरी बोधा को उनके समर्थकों ने हारो से लाद दिया। विनोद पुरी ने ऊना शहर में बाजार में सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान बाजार में उनका जगह-जगह पर लोगों ने हार डालकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष विनोद पुरी ने संर्कीतन हाल ऊना में डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य स्वामी हेमानंद जी महाराज का आशीवार्द प्राप्त किया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड आठ से पार्षद पुष्पा देवी, वार्ड एक से पार्षद सीमा सैणी,वार्ड दो से पार्षद पवन कपिला, वार्ड तीन से पार्षद परमजीत कौर, वार्ड चार से पार्षद अंजु, वार्ड पांच से पार्षद जनक राज खजांची, पार्षद विनोद पुरी, पार्षद अमरजोत सिंह बेदी,वार्ड नौ से पार्षद ममता कश्यप, वार्ड दस से पार्षद उर्मिला चौधरी तथा वार्ड 11 से पार्षद इंदु देवी उपस्थित रहे।