साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

By: Apr 20th, 2024 12:05 am

पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह। 

21 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2024 तक

मेष : देवगुरु बृहस्पति और शनि की आप पर पूरी कृपा बरसेगी। इस सप्ताह आपको कोई नई जिम्मेदारी या नई असाइनमेंट मिलने की संभावना है। नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा तालमेल बैठाकर माहौल बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम- गर्म रह सकता है । बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा।

वृष : यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहने वाला है और आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं, उनके लिए समय महत्त्वपूर्ण है क्योंकि धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। गृहिणियों का बजट बिगड़ सकता है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

मिथुन : देवगुरु बृहस्पति इस सप्ताह आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी करेंगे और आपके कई अटके हुए काम भी बनते चले जाएंगे। समाज में आपका यश और मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। प्रोमोशन का योग भी बनेगा। घर की साज साज पर भी आप खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और बजरंग बाण का पाठ विशेष रूप से करना शुभ रहेगा।

कर्क : यह सप्ताह आपके लिए कई मायनों में बेहद अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। कार्य क्षेत्र में भी माहौल बढिय़ा रहेगा। घर की साज सज्जा पर भी आप अपना कुछ बजट खर्च कर सकते हैं। अपनी लव लाइफ में भी जीवंतता लाने का प्रयास करेंगे। निवेश के लिए भी समय आपके अनुकूल है।

सिंह : गृहणियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपनी कल्पना और इच्छा के अनुसार घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगे। आपकी कलात्मक प्रतिभा का उज्ज्वल पक्ष सामने आएगा। इससे आपको सराहना भी मिलेगी और आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। विद्यार्थियों को आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। मीडिया व लेखन जगत से जुड़े लोगों को भी सुनहरी अवसर मिलेंगे।

कन्या : समाज में यश और मान मिलेगा। नया घर या वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। अगर आप साझेदारी में बिजनेस करते हैं, तो साझेदार के साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। बिजनेस का विस्तार भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है।

तुला : यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए बहुत सुखद रहने वाला है और अच्छी खबरें मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। नया बिजनेस करने की सोच सकते हैं। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और नया वाहन या फ्लैट खरीदने की भी आप सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक : लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से निजात मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और जीवन में खुशियों का संचार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी और शत्रुओं का दमन होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं। यह सप्ताह जीवनसाथी के लिए यादगार रहने वाला है। जीवन साथी को कार्य क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।

धनु : बैंक, अध्यापन व एकाउंट की शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए यह समय बेहतरीन है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक लें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका
भी मिलेगा।

मकर : आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है इसलिए इस सप्ताह अपनी सेहत का खास ध्यान रखें । किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें वरना आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग भी है। बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। पढ़ाई के लिहाज से भी समय अनुकूल है और अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ : यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कभी उपलब्धियों से मन खुश रहेगा, तो कभी थोड़ा परेशानी भरा दौर भी आ सकता है, लेकिन आप अपने क्षेत्र में तरक्की करते हुए खुद को साबित करेंगे। बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा निवेश करने का यह सुनहरी मौका है । शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय नहीं रहेगी।

मीन : यह सप्ताह आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है और देवगुरु बृहस्पति की पूरी कृपा आप पर बरसेगी। आपको कार्यक्षेत्र में काम को नई पहचान मिलेगी। आप जिम्मेदारी के साथ काम को अंजाम देंगे। नौकरी पेशा लोगों का तबादला भी हो सकता है। विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि पढ़ाई के मामले में कोई शॉर्टकट नहीं चलेगा। व्यापारी वर्ग को पार्टनरशिप में मुनाफा होगा। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App