भगवंत मान सरकार ने दिया मान-सम्मान, आप नेता बोले, विरोधियों को नहीं पच रहा पंजाब का विकास

By: Jun 3rd, 2023 12:06 am

नरेंद्र नड्डा-श्रीआनंदपुर साहिब

आम आदमी पार्टी के पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव किए हैं आम घरों के नौजवान बड़े मुकामों पर पहुंच गए हैं। मेहनत करने वाले बड़ औहदों पर पहुंच गए हैं। अनुसूचित जाति के नेता कमिकर सिंह डाढी के खिलाफ आरोप लगाने वाले जानते हैं कि उन्होंने सदा कानून और संविधान का आदर किया है। मौजूदा सरकार पार्टी और राजनीतिक सहारा नहीं लिया जिससे उसका कद सरकार, पार्टी और आम लोगों में और अधिक बढ़ा है।

श्रीआनंदपुर साहिब हलके के अलग-अलग राजनीतिक नेताओं ने अनुसूचित जाति भाईचारे से संबंधित होने के कारण कमिकर डाढी कि समाज सेवा राजनीतिक दलों को बर्दाश्त नहीं हो रही है। अनुसूचित जाति को भगवंत मान सरकार ने जब मान सम्मान देना शुरू किया तो उस फैसले की राजनीतिक नेता आलोचना कर रहे हैं। इस विषय पर अलग-अलग नेताओं न कहा अब भगवंत मान सरकार द्वारा समानता के उपायों की आलोचना करने वालों के खिलाफ तीखे संघर्ष किए जाएंगे। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब का विकास करवाया है। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App