रैहन से सीएम ने ललकारा खनन-शराब माफिया

By: Jun 1st, 2023 12:55 am

कहा, जारी रहेगा कड़ा एक्शन, पौंग में टूरिज्म को संवारने का संकल्प दोहराया, सकरी पुल किया जनता के नाम

कार्यालय संवाददाता – नूरपुर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को फ तेहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। यहां फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने रैहन में लगभग दो करोड़ 94 लाख की लागत से बने सकरी पुल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पशुपालन एंव कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खनन व शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और इन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने फतेहपुर क्षेत्र में पांच करोड़ रुपए की लागत से 300 कनाल भूमि में अत्याधुनिक गौ-अभ्यारण्य खोलने की घोषणा की। इस वर्ष नवंबर माह के बाद फतेहपुर में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने फतेहपुर क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग खोलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर के हरा चौक में पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पौंग बांध स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। सीएम ने 2.98 करोड़ रुपए की लागत से डडवाला-सकरी सडक़ में सकरी खड्ड पर 51.85 मीटर लंबे डबललेन पुल का उद्घाटन किया। यह पुल रैहन, सकरी, छतर खास, छतर जोगियां, गोलवां, बतराहान, चमोली, पंजरोर तथा बारी गांव के लगभग 8500 लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने फतेहपुर तहसील के अंतर्गत 26 पंचायतों के निवासियों के लिए दो कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन योजनाएं भी समर्पित कीं। इस अवसर पर जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल, एसपी नूरपुर अशोक रतन आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App