30 जून तक हिमाचल पहुंचेगा मानसून, इस बार 15 दिन देरी से देगा दस्तक, 11 जून तक छाए रहेंगे बादल

By: Jun 8th, 2023 12:08 am

मौसम विभाग का पूर्वानुमान; इस बार 15 दिन देरी से देगा दस्तक,11 जून तक छाए रहेंगे बादल

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों मेें मानसून के केरल पहुंचने की आशंका जताई है। अगर इस बीच मानसून केरल पहुंच जाता हैं, तो फिर हिमाचल में भी 30 जून तक मानसून दस्तक दे देगा, नहीं तो जुलाई में ही इस बार मानसून की एंट्री हिमाचल प्रदेश में होगी। आमतौर पर हिमाचल में 18 से 20 जून तक मानसून पहुंच जाता हैं, लेकिन इस बार 12 से 15 दिन बाद हिमाचल के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में इस बार मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश होती है। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 734 एमएम बारिश होती हैं, लेकिन इस बार सिर्फ 695 एमएम के आसपास बारिश होने की संभावना है। यानी इस मानसून सीजन में 92 प्रतिशत बारिश ही होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि आठ जून को प्रदेश के दस जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 11 जून को प्रदेश में फिर से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट रहेगा। प्रदेश में सबसे अधिकत तापमान सिरमौर जिला के धौलाकुआं में दर्ज किया है।

यहां का अधिकतम तामपान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। इसके अलावा राजधानी शिमला में 24.4, सुंदरनगर में 31.1, भुंतर में 29.8, कल्पा में 20.4 नाहन में 31.9, केलोंग में 16.0, सोलन 29.0 मनाली में 21.4, कांगड़ा 31.1, ऊना में 32, बरठीं में 32.2 बिलासपुर में 34, हमीरपुर में 34.1, मंडी में 32.8, चंबा में 30.4, और नारकंडा में 15.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तामपान दर्ज किया है। उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, सुंदरनगर में 15.6, भुंतर में 13.4, कल्पा में 5.2, धर्मशाला में 17.2 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 18.5, केलांग में 3.8, सोलन में 14.0, बरठीं में 34.3, बिलासपुर में 18, हमीरपुर में 18.1, मंडी में 15.9, चंबा में 16.5, कांगड़ा में 16.5 और नारकंडा में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App