स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ में नगर निगम की साइकिल रैली, जनस्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी ने झंडी दिखाकर की रवाना

By: Jun 4th, 2023 12:05 am

मेयर ने ट्रैफिक की समस्या निपटने के लिए साइकिल से काम करने का संदेश

जनस्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी ने झंडी दिखाकर की रवाना

मुकेश संगर — चंडीगढ़

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी (सीएससीएल) और चंडीगढ़ नगर निगम ने एनजीओ ‘पटियाला फाउंडेशन’ के सहयोग से लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए साइकिल चलाने के लाभों पर जोर देने के उद्देश्य से शनिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। यह साइकिल रैली यहां सेक्टर 42 स्थित सामुदायिक केंद्र से शुरू हुई, जिसे नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सेक्टर 42 के सामुदायिक केंद्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर 42 पहुंचकर समाप्त हुई। सीएससीएल और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस साइकिल रैली में निगम पार्षदों, नगर निगम के कर्मचारियों,पेशेवर साइकिल चालकों, छात्रों, स्थानीय निवासियों आदि सहित 700 से अधिक लोगों ने भाग लिया। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी ने आज इस साइकिल रैली के लिए साइकिल प्रेमियों के लिए मुफ्त सवारी के लिए 300 स्मार्ट बाइक की भी व्यवस्था की। साइकिल प्रेमियों को संबोधित करते हुए महापौर अनूप गुप्ता ने कहा कि इस बार सीएससीएल और नगर निगम ने विश्व साइकिल दिवस मनाने के लिए यह अनूठी पहल की है। इसका उदेश्य लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूक भी करना है।

उइस मौके पर चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ व नगर निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने शहर के सभी साइकिल प्रेमियों को विश्व साइकिल दिवस की बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि साइकिल चलाने से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा करता है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने रैली के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान साइकिल चलाने और सडक़ सुरक्षा के बारे में एक सुंदर गीत भी गाया। इस अवसर पर मेयर अनूप गुप्ता, नगर निगम आयुक्त आनंदिता मित्रा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गुरिंदर सिंह सोढ़ीए एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी सहित अन्य पार्षदों और शहर और क्षेत्र के निवासियों ने साइकिल रैली में भाग लिया और साइकिल की सवारी की तथा लोगों को साइकिल चलाने के लिए संदेश दिया। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App