भाजपा के लिए डट जाए ओबीसी

By: Jun 3rd, 2023 12:16 am

कांगड़ा-चंबा के संसदीय क्षेत्र के लिए बोले अविनाश राय खन्ना, मोदी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किया ज्यादा काम, भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक

जिला संवाददाता – कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक घुरकड़ी में शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओपी चौधरी ने की और हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को सराहा और गिनाया। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी के लिए काफी योजनाओं का आरंभ किया। मोदी सरकार में पहली बार ओबीसी वर्ग के 27 मंत्री एक देश के प्रधानमंत्री कुल 28 लोगों को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया। ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। ऐसे बहुत सी काम ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए किए गए। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में ओबीसी वर्ग को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में डट जाना चाहिए। खन्ना ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल काला अध्याय दिखने लगा है।

लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान कर लगातार जीत की हैट्रिक बनाएंगे। बैठक में कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को सराहा। प्रदेश में भाजपा शासन द्वारा पहली बार ओबीसी वित्त निगम द्वारा लिए ऋण को माफ कर भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली का आयोजन कर विपक्षी दलों को झूठी घोषणा और गारंटियां देने का जनता जवाब देगी। काजल ने प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में डट जाने की अपील की। इस मौके पर ओबीसी कमिशन के पूर्व चेयरमैन राम लोक धनोतिया, धर्मशाला से बीजेपी प्रत्याशी राकेश चौधरी, नगरोटा के पूर्व विधायक अरुण मेहरा, जिला उपाध्यक्ष देवी लाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी सहित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App